logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बच्चू कडू की प्रतिक्रिया; “मंत्रिमंडल का विस्तार न करें, जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें”


अमरावती: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं गरम हैं. शिंदे-फडणवीस सरकार का साथ देने वाले सभी नेताओं को अब इसका पुनः इंतजार है. इसी को लेकर प्रहार जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष व विधायक बच्चू कडू से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जैसे चल रहा है, वैसा चलने दिया जाए.  

मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने के कारण विधायक बच्चू कडू ने मंत्री पद का दावा छोड़ दिया है. इस बात के बारे में पूछे जाने पर कि विस्तार कब होगा तो कडू ने जवाब देते हुए कहा, “मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो मैं यहां नहीं रहूंगा. मैं अमेरिका में रहूंगा. अभी मंत्रिमंडल का विस्तार मत करो. जैसा है वैसा ही रहने दो.”

कडू ने आगे कहा, “बिना वजह चार लोगों को दुखी करोगे कि इसको नहीं लिया, उसको नहीं लिया. तो जब सरकार ठीक तरीके से चल रही है फिर यह करने की जरुरत नहीं। जो मंत्री हैं वह सक्षम हैं.”